
बबलू एंड पार्टनर ने दुद्धी के जितेंद्र एंड पार्टनर व डिहरी के आकाश एंड पार्टनर को हराया
प्लेयर आफ द डे बने बबलू एंड पार्टनर
दुद्धी, सोनभद्र : टाउन क्लब बैडमिंटन के तत्वावधान में चल रहे 14वें अंतरराज्यीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे दिन बुद्धवार को 8 मैचों का आयोजन किया गया। बेस्ट आफ थ्री के पैटर्न पर खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट नाक आउट पद्धति पर आयोजित की जा रही है। प्रतिस्पर्धा का पहला मैच डेहरी बिहार के निरंजन एंड पार्टनर बनाम अजय एंड पार्टनर गाजीपुर उप्र के बीच खेला गया। जिसमें निरंजन एंड पार्टनर की जोड़ी ने लगातार दो सेटों में 21-15 और 21-4 से अपने प्रतिद्वंद्वी को 10 मिनटों में हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। दूसरा मैच डिहरी आनसोन के आकाश एंड पार्टनर बनाम ओबरा के अजीत एंड पार्टनर के मध्य खेला गया, जिसमें आकाश एंड पार्टनर ने लगातार दो सेटों में 21-19 और 24-19 से 20 मिनटों में जीतकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का तीसरा मैच जितेंद्र एंड पार्टनर डाल्टेनगंज बनाम विद्यासागर एंड पार्टनर दुद्धी के बीच खेला गया। मात्र 15 मिनट तक चले इस मैच में जितेंद्र एंड पार्टनर ने 21-11, 21-15 से लगातार दो सीटों में विद्यासागर एंड पार्टनर को हराया। प्रतियोगिता का चौथा मैच हर्षित एंड पार्टनर ओबरा व निरंजन एंड पार्टनर डेहरी के बीच खेल गया। 32 मिनट तक चले तीन सेटों के इस संघर्षपूर्ण मैच में हर्षित एंड पार्टनर ने पहला सेट 21-14 से जीता तो दूसरा सेट निरंजन एंड पार्टनर ने 21-17 से जीतकर मैच को तीसरे निर्णायक सेट में पहुंच दिया। अंतिम सेट में एक पुनः हर्षित एंड पार्टनर ने 21-17 से जीतकर शानदार तरह से अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। पांचवां मैच बबलू एंड पार्टनर डाल्टेनगंज और संतोष एंड पार्टनर दुद्धी के बीच खेला गया।
यह मैच भी बेहद रोमांचक रहा। बबलू एंड पार्टनर ने पहला सेट 21-18 से जीता, तो दूसरा सेट संतोष एंड पार्टनर ने भी 21-18 से जीतकर मैच में रोमांच की आधारशिला रख दी। अंतिम और निर्णायक सेट में बबलू एंड पार्टनर ने एक बार फिर वापसी करते हुए 24-21 से जीत दर्ज की। छठवां मैच डाल्टेनगंज के जितेन्द्र एंड पार्टनर बनाम राम आशीष एंड पार्टनर दुद्धी के बीच खेला गया। इस मैच में जितेंद्र एंड पार्टनर ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को 21-10, 21-10 लगातार दो सेट जीतकर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। सांतवां मैच दुद्धी के आकाश एंड पार्टनर व ऋतिक एंड पार्टनर के बीच चले इस मैच में आकाश ने 21-19 व 21-10 से जीतकर अगला मैच खेलने के हकदार हुए। प्रतियोगिता का अंतिम मैच सबसे आकर्षक व संघर्षपूर्ण रहा। बबलू एंड पार्टनर डाल्टेनगंज और आकाश एंड पार्टनर डेहरी के बीच इस मैच में तीन सेट खेला गया। पहला 21-14 से बबलू तो दूसरा 21-18 से आकाश ने जीता, मगर अंत मे बबलू एंड पार्टनर ने एक बार पुनः अपना दमखम दिखाते हुए आकाश एंड पार्टनर को 21-11 से लगभग एकतरफा जीत दर्ज कर अगले चक्र में शानदार तरीके से प्रवेश कर लिया।
मैचों में निर्णायक की भूमिका सलीम खान ने निभाई। कमेंट्री व संचालन मु.शमीम अंसारी ने किया। इस अवसर पर सीओ दुद्धी राम आशीष यादव, सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी आलोक कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल, अय्यूब खान, रामपाल जौहरी, प्रेमचंद्र एडवोकेट, आदिल खान, सुमित सोनी, रजतराज, मदन तिवारी, आकिल खान, लियाकत खान, बालकृष्ण जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह धर्मू, राजेश निषाद, राकेश श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी पांडेय, अनिल जायसवाल, दीपक जौहरी, सतेंद्र चौरसिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, सचिव अनूप कुमार डायमंड, सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। टूर्नामेंट के चौथे दिन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी झारखंड राज्य के डाल्टेनगंज निवासी बबलू एंड पार्टनर को प्लेयर आफ द डे घोषित कर आयोजन समिति अध्यक्ष अवधेश जायसवाल के हाथों आशीष प्लास्टिक और संदीप क्लॉथ के तरफ से मुहैय्या कराए गए इनामों से नवाजा गया।



