UP Live

प्रयागराज पहुंची प्रियंका गांधी , संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को प्रयागराज पहुंची हैं। वह सबसे पहले आनंद भवन गईं। वहां करीब एक घंटे का वक्‍त गुजारने के बाद प्रियंका संगम तट पहंची। आनंद भवन से वह नैनी ओवरब्रिज होते हुए अरैल घाट पहुंचीं। वहां नाव से बीचोबीच जाकर उन्‍होंने संगम में डुबकी लगाई। नाव से ही उन्‍होंने माघ मेला क्षेत्र में प्रवेश किया। इसके पहले बमरौली एयरपोर्ट से प्रियंका का काफिला सबसे पहले आनंद भवन पहुंचा। आनंद भवन पहुंचकर प्रियंका भाव विभोर हो गईं। अपने बच्‍चों के साथ आई प्रियंका ने कभी गांधी परिवार का आवास रहे आनंद भवन में पुरखों को याद किया।

उन्‍होंने देश के पहले प्रधानमंत्री और अपने परनाना जवाहर लाल नेहरू की स्‍मृतिका पर फूल चढ़ाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पंडित मोतीलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को भी नमन किया। वहां एक बैठक के बाद उन्‍होंने स्वराज भवन ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों और शुभचिंतकों से भी मुलाकात की। उन्होंने स्वराज भवन ट्रस्ट के संचालित अनाथालय में रहने वाले बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताया। आनंद भवन में वह करीब एक घंटे तक रुकी थीं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button