Politics

यूपी में भाजपा सरकार नाकामी के नए रिकार्ड बना रही: अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी नाकामी के नए रिकार्ड बना रही है।

अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि दुनिया में कोरोना वायरस का आंतक है। हजारों मौतें हो चुकी हैं। हिन्दुस्तान में भी इसकी दस्तक हो चुकी है, लेकिन यूपी के अस्पतालों में इसके लिए अलग से उपचार की सुचारू व्यवस्था नहीं हो पाई है। कानपुर के उर्सला अस्पताल में तो वार्ड ही बंद कर दिया गया है। भाजपा की रुचि केवल सत्ता के स्वार्थ साधने में ही है। सरकारों का लक्ष्य कल्याणकारी राज्य होना चाहिए, लेकिन लगता है कि भाजपा इससे पूर्णतया अपरिचित है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बजट में आंकड़ेबाजी के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा सरकार नया बजट लाई तो यह नहीं बता पाई कि पिछले बजट के कितने काम पूरे हुए और कितनी धनराशि खर्च हुई? भाजपा सरकार को इस पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। नगर विकासमंत्री ने जब समीक्षा की तो पाया कि वर्ष 2019-20 के बजट में उनके विभाग के लिए 1989.19 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसमें उनका विभाग 11 महीनों में 45 फीसद धनराशि खर्च ही नहीं कर पाया। तमाम प्रस्ताव लटके रहे और नए बन नहीं पाए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button