Sports

गढ़वा झारखण्ड को 61 रनों से पराजित कर अनपरा फाइनल में

34वां अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। टाऊन क्लब के तत्वाधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 34वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में अनपरा की टीम ने गढ़वा झारखंड की टीम को 61 रनों से हरा प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेलने की हकदार हो गई। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि मैच का टॉस अनपरा के कप्तान रवि ने जीता व पहले बैटिंग करने का फैसला किया। 25-25 ओवरों के इस महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा की टीम ने 24.2 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 149 रनों का स्कोर ही खड़ा पाई। अनपरा के बल्लेबाजों में मध्यमक्रम के बल्लेबाज गोविंद ने 2 छक्का और एक चौका की मदद से 34 बाल पर 30 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा कपिल ने 1 छक्का एक चौके लगते हुए 24 बाल पर 26 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में निखिल ने तीन चौके की मदद से 26 गेंदों पर 22 रन बनाया।

गढ़वा के गेंदबाजों में शुभम ने अपने 4.2 ओवर में 36 रन देकर 3 खिलाडियों को पवेलियन भेजा। अंकित ने 5 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट तथा रोहित ने 5 ओवर में 22 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गढ़वा झारखंड की टीम 16 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी। गढ़वा के बल्लेबाजों में मोहित ने एक छक्का और 3 चौकों की मदद से 23 गेंदों पर सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली। इसके अलावा प्रशांत ने दो छक्का और एक चौके की मदद से नाबाद 22 व सरीक ने 9 रन बनाए। अनपरा के गेंदबाजों में इमरान 3 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट, रवि ने 5 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट तथा मो. उमर ने 5 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। इस प्रकार अनपरा की टीम ने गढ़वा झारखंड की टीम को 61 रनों से हराकर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में 4 विकेट अर्जीत करने वाले अनपरा के इमरान को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मशहूर क्रिकेटर लव वर्मा के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर गौस मुहम्मद खान व इकबाल कुरैशी, स्कोरिंग इरफान, कमेंट्री सलीम खान, वरुण जौहरी व सुनील जायसवाल ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button