Sports

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर को 43 रनों से रौंद चोपन फाइनल में

अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल सम्पन्न ,चोपन के आकाश को मिला मैन आफ द मैच .

दुद्धी, सोनभद्र। टाऊन क्लब के तत्वाधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 34वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में चोपन की टीम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम को 43 रनों से हरा प्रतियोगिता फाइनल खेलने की हकदार हो गई। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि मैच का टॉस पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के कप्तान सम्राट मौर्या ने जीता व पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए चोपन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने 9 विकेट खोकर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया।

चोपन के बल्लेबाजों में मध्यमक्रम के बल्लेबाज राघवेंद्र ने 3 छक्का और 4 चौकों की मदद से 16 बाल पर 38 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा संग्राम सिंह ने 1 छक्का 4 चौके लगते हुए 15 बाल पर 26 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में बबलू ने 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 22 गेंदों पर 22 रन व आकाश राजपूत ने 3 चौके की मदद से 16 गेंदों पर 20 रन बनाया। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के गेंदबाजों में विक्रांत ने अपने निर्धारित 4 ओवर के कोटे में 28 रन देकर 3 खिलाडियों को पवेलियन भेजा। शमशेर ने भी 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट अर्जीत किया, जबकि नीलेश 4 ओवर में 33 रन खर्च कर दो विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम 18.3 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के बल्लेबाजों में दीपक ने 4 चौकों की मदद से 23 गेंदों पर सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मनीष ने एक छक्का और तीन चौके की मदद से 22 व अमन ने 2 छक्का की मदद से 18 रन बनाए। चोपन के गेंदबाजों में विनीत 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट, आकाश सिंह 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट तथा कृष्णकांत ने 3 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। इस प्रकार चोपन की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम को 43 रनों से हराकर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच में 2 विकेट अर्जीत कर 16 रन की पारी खेलने वाले चोपन के आकाश सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित कर वन विभाग के एसडीओ मनमोहन मिश्रा के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर गौस मुहम्मद खान व इकबाल कुरैशी, स्कोरिंग आर्यन जायसवाल व इरफान, कमेंट्री मु.शमीम अंसारी, सलीम खान, वरुण जौहरी व सुनील जायसवाल ने किया। आयोजन समिति के सचिव जबीं खान ने यह भी बताया कि गुरुवार को अनपरा व गढ़वा के बीच द्वितीय सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button