Crime

शाहगंज क्षेत्र में अलग-अलग कारणों से दो ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया। वहीं दिमागी रूप से बीमार युवती ट्रेन के सामने कूद गई। जिसमें दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। शाहगंज के पक्का पोखरा मोहल्ला का निवासी राजीव अग्रहरि (32 वर्ष) पुत्र ओम प्रकाश नगर के अंजान शहीद मार्ग पर मोबाईल की दुकान चलाता था।

उसने शनिवार को माल गोदाम रैक प्वाइंट के पास मुम्बई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है। वहीं दूसरी ओर इसी ट्रेन से सबरहद गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर कूद कर संगीता (26 वर्ष) पुत्री चंद्रजीत ने आत्महत्या कर ली। युवती काफी समय से दिमागी रूप से बीमार चल रही थी। परिजनों के मुताबिक उसका उपचार चल रहा था। घटना की खबर लगते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button