Sports

शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के आलराउंडर, खिलाडियों ने दी बधाई

चेन्नई । टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर अपने मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। तमिलनाडु के रहने वाले विजय शंकर ने बुधवार को वैशाली के साथ सात फेरे लिए। बता दें कि विजय शंकर ने आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना होने से पहले वैशाली के साथ सगाई की थी। आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने विजय वैशाली की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

सनराइजर्स हैदराबाद ट्विटर पर विजय वैशाली को शादी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “इस खास दिन पर सनराइजर्स हैदराबाद विजय शंकर को शुभकामनाएं भेज रहा है। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल समृद्ध हो।“ मंगलवार, 26 जनवरी को 30 साल के हुए विजय शंकर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2021 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन भी किया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज मध्यम तेज गति के गेंदबाज विजय शंकर ने साल 2018 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टी20 क्रिकेट के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। विजय शंकर ने आईपीएल में अपना पहला मैच साल 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button