Crime

शाहगंज में दो वर्गों के बीच लाठी-डंडे से संघर्ष में 7 युवक घायल, तनाव के कारण फोर्स तैनात

दोनों पक्षों के 11 युवक बन गये अभियुक्त, 8 गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढंढवारा कला गांव में सोमवार की शाम दो वर्गों के बीच लाठी-डंडे से हुए संघर्ष में 7 लोग घायल हो गए। जबकि इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए दोनों वर्गों के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले से संबंधित सभी लोग युवा हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा भी पंजीकृत किया है। संघर्ष के चलते गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ढंढवारा कला गांव में सोमवार की शाम एक युवक तेज रफ्तार बाइक लेकर डाक्टर आसिफ के घर के गुजर रहा था। इस दौरान वर्ग विशेष के कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। इस पर मारपीट हो गई। इसकी जानकारी होने पर बाइक सवार युवक के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष से सोहन राजभर (28 वर्ष), रमेश राजभर (28 वर्ष), विकास राजभर (26 वर्ष), रमेश कुमार (28 वर्ष), प्रवेश (25 वर्ष) और दूसरे पक्ष से शाहनवाज (33 वर्ष) व तनवीर (20 वर्ष) घायल हो गए। घटना को लेकर गांव का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button