Sports

6 विकेट से सिंगरौली को हराकर, राबर्ट्सगंज अगले चक्र में

राबर्ट्सगंज के रजत हुए मैन ऑफ दी मैच

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 34वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में सुपरस्टार राबर्ट्सगंज की टीम ने सिंगरौली मध्य प्रदेश की टीम को 6 विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। राबर्ट्सगंज अपना दूसरा मैच बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय से खेलेगी। मैच के बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि मैच का टॉस सिंगरौली के कप्तान हिमांशु ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने 14.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना सकी। जिसमें आकाश ने एक छक्का और दो चौके की मदद से सर्वाधिक 20 रनों की पारी खेली। इसके अलावा राजू अविजित 14 रन, कप्तान हिमांशु 14 रन व वरुण ने 13 रन बनाए। राबर्ट्सगंज के गेंदबाजों में रजत ने अपने कोटे के 3 ओवरों में मात्र 16 रन खर्च करके तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा राजिक व बृजेश को दो दो तथा आशुतोष आकाश और श्रवण को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरस्टार राबर्ट्सगंज की टीम 9.4 ओवर में ही अपने 4 विकेट खोकर निर्धारित जीत के लक्ष्य को पार कर लिया। राबर्ट्सगंज के बल्लेबाजों में दीपक ने 3 छक्के और तीन चौके की मदद से सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रजत अविजित 24 रन व शुभम ने 10 रन बनाए।

मुगलसराय के गेंदबाजों में राजू को दो व विशाल तथा आकाश को एक-एक विकेट हासिल हुआ। मैच में तीन विकेट व बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाने वाले राबर्ट्सगंज के रजत को मैन ऑफ द मैच घोषित कर वरिष्ठ खिलाड़ी शमीम अंसारी के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर गौस मोहम्मद खान व इकबाल कुरैशी, स्कोरिंग आर्यन जायसवाल, व कमेंट्री इरफान तथा सलीम खान ने किया। बुधवार को राबर्ट्सगंज और मुगलसराय के बीच दूसरे चक्र का मैच खेला जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button