Education

केंद्रीय शिक्षा मंत्री को कनाडा की `हिंदी राइटर्स गिल्ड` ने किया सम्मानित

देहरादून । केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को उनके साहित्यिक कार्य के लिए शनिवार को कनाडा की हिंदी राइटर्स गिल्ड ने सम्मानित किया है। अपने राजनैतिक प्रोफाइल के अलावा भी केंद्रीय मंत्री का काफी प्रभावी साहित्यिक बैकग्राउंड भी है। वे इतना व्यस्त रहने के बाद भी लिखने के लिए पर्याप्त समय निकालते है।
विशेष सम्मान पाने पर शिक्षा मंत्री को बधाई देते हुए उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि निशंक ने साहित्य के प्रति अपना समर्पण साबित किया है और लोकप्रिय राजनीतिक नेता होने के साथ ही वह लगातार लिखते रहे हैं। जिससे बच्चों को प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही कई बड़ी हस्तियों ने भी उनको बधाई दी है।
राज्यपाल ने आगे कहा है कि निशंक ने विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की सेवा की है तथा अब केंद्रीय मंत्री के रूप में उनकी सेवा कर रहे हैं। राजभवन से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि निशंक को ऑनलाइन कार्यक्रम में राज्यपाल की मौजदूगी में साहित्य गौरव सम्मान दिया गया है. इस मौके पर कनाडा में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया भी मौजूद थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button