
महराजगंज। विकास खंड परतावल अंतर्गत दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना को उम्दा ढंग से प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रकार के माडल बनाए। समाज के लिए उपयोगी इन माडलों में वैज्ञानिक चेतना की झलक दिखी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेंद्र दूबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद इन अतिथियों के साथ वैज्ञानिक माडलों का अवलोकन विज्ञान क्लब के जिला संयोजक अमरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। विद्यालय के इंटर के छात्र अभय शुक्ल, अनूप गुप्ता, आदर्श शुक्ल, सौरभ गुप्त, रेयाज, अमित चौधरी ने स्मार्ट सीटी तथा हाईस्कूल की छात्राएं काफिया, तरन्नुम,चांदनी ने रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, इंटर के छात्र विक्की आनंद, मुकेश मौर्य, अमन वर्मा, आकाश, अनूप सिंह ने लाइ फाई सिस्टम,वैभव पटेल ने बिना विद्युत के वाटर पंप ,कक्षा नौ के छात्र आलोक चौधरी ने पवन चक्की, रंजना व संजना ने ग्रीन हाउस प्रभाव बनाया। ठाकुर रौनियार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाएं निखरती हैं।
अमरेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि पैदा होती हैं। विज्ञान के बिना विश्व का कल्याण संभव नहीं है। वैज्ञानिक ढंग से सोचने, कार्य करने व अंध विश्वास से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य सुशील कुमार शुक्ल ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनकर उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर धनंजय चौहान,महेंद्र उपाध्याय,राजेंद्र कुमार,अश्वनि गुप्ता,सूरज वर्मा,करुणामणि पटेल,विंदू पांडेय आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।



