Crime

अनियंत्रित कार पलटने से चिकित्सक व टेक्नीशियन की मौत

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव के पास हाईवे पर शनिवार की देर शाम कार का टायर फट जाने से चिकित्सक डॉक्टर संजय सिंह 36 वर्ष और टेक्नीशियन सुमित कुमार पांडे 35 वर्ष की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जिले के नारायणपुर (जमुआ) निवासी चंद्रबली पुत्र डाक्टर संजय सिंह भदवार स्थित हेरिटेज में नेत्र चिकित्सक थे।

शनिवार की देर शाम दोनों अपने निजी कार से मिर्जापुर से वाराणसी जा रहे थे कि अचानक डगरिया गांव के पास कार का पिछला दाहिना टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान दोनों को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । चिकित्सकसमेत दोनों की मौत सूचना मिलने पर उनके घर में कोहराम मच गया ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button