
वाराणसी। चोरी ,छिनैती करने वाले कई अपराधियों को आज लालपुर पुलिस ने पकड़ कर उनके पास से चोरी की कई बैटरी बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार थाना लालपुर पाण्डेयपुर के उ0नि0 मनीष पाल मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र व रात्रि गस्त में काली माता मंदिर चौराहा दौलतपुर में मौजूद थे। मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक आटो में बैठकर चार संदिग्ध लड़के चोरी की फिराक में प्रेमचन्द नगर कालोनी में मौजूद है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 द्वारा मय हमराह पुलिस त्वरित कार्यवाही कर प्रेमचन्द नगर कालोनी पहुँच गये एवं मुखबिर की निशानदेही पर विजलेन्स आफिस के सामने अंधेरे मे खड़े आटो रिक्शा के पास घेराबन्दी कर आटो रिक्शा में बैठे चार लड़को को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 01 अदद रिंच नट बोल्ट कसने व खोलने वाला तथा आटो रिक्शा के अन्दर से 02 अदद बैट्री बरामद हुई । पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमलोग इसी आटो रिक्शा में बैठकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर घूमकर ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करते है, जिसे हमलोगों के पहचान का एक व्यक्ति हिमांशु गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी म0नं0 S9/6826 नई बस्ती पान्डेयपुर थाना लालपुर पान्डेयपुर वाराणसी है, को बेच देते है और जो पैसा मिलता है उसे अपने ऐशों आराम में खर्च कर देते है। हमलोग विभिन्न स्थानों से 08 ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करके हिमांशु गुप्ता की दुकान में रखे है जो अभी बिका नही हैं आपलोग चले तो बरामद करा सकते है। मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा अभियुक्तगण की निशादेही पर हिमांशु गुप्ता को पकड़ लिया गया तथा हिमांशु गुप्ता की दुकान से 08 अन्य चोरी की बैट्री बरामद किया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण विशाल कुमार सोनकर, हिमांशु गुप्ता व 03 नफर अपचारी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
विशाल कुमार सोनकर पुत्र पप्पु लाल सोनकर निवासी म0न0 21/36 मलीन बस्ती पंचकोशी चौराहा थाना सारनाथ वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।
हिमांशु गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी म0नं0 S9/6826 नई बस्ती पान्डेयपुर थाना लालपुर पान्डेयपुर वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष।
03 नफर अपचारी अभियुक्तगण।
बरामदगी का विवरण-
10 अदद चोरी की ई-रिक्शा बैट्री विभिन्न कम्पनियों की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 मनीष पाल, उ0नि0 राहुल रंजन चौकी प्रभारी पहड़िया, उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी पाण्डेयपुर, उ0नि0 राकेश कुमार सिंह, का0 देवमणि त्रिपाठी व हे0का0 दिनेश राय मौजूद रहे।


