Crime

आदमपुर इलाके के पाँच घरो मे महिलाओं ने पुराने कपड़े से बर्तन देने का लालच दे उड़ा दिया लाखों का माल

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गोलगड्डा इलाके के फुलवरिया मुहल्ले में ठग महिलाओ के गिरोह ने पाँच घरो की महिलाओं को ठगी का शिकार बना कर लाखो के जेवर समेत नगदी उड़ा दिया। पुलिस इस मामले में कुछ संज्ञान नहीं ले पाई। अब भुक्त भोगी महिलाये मुकदमा लिखवाने के लिये आदमपुर थाने का चक्कर लगा रही हैं।

ठगी के शिकार महिलाये माधुरी, बेबी, उर्मिला ,भागरथी का कहना है की एक दर्जन महिलाओ का गिरोह करीब एक महीने से इलाके में घूम ,घूम कर पुराने बर्तन कपड़ो के बदले चांदी के सिक्के नये बर्तन दे रही थी। बताया गया कि लोगो से मेल जोल कर मौका देख वे ठगी कर पलायित हो गई। इलाके में भुक्तभोगी महिलाओं को कहना था कि कई महिला आस पास के पाँच घरो में पहुंची व पुराने कपड़े देने को कहा। मौका देख कोई नशीला पदार्थ सूंघा कर हमारे घर मे रखा आभूषण मोबाइल नगदी उठा ले गयी। तब से लेकर आज तक हम लोग मुकदमा लिखाने के लिये आदमपुर थाने का चक्कर लगा रहे। आज भी महिलाएं थाने पहुंची थी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button