Crime

ससुराल से लौट कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के नाहरमऊ गांव में एक युवक ने अबूझ कारणों से छत की कुंडी के सहारे रस्सी द्वारा फांसी लगाकर अपनी जिन्दगी समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनू (26 वर्ष) पुत्र रामाश्रय निवासी ग्रामसभा नाहरमऊ (भीलमपुर) ने ससुराल से आने के पश्चात 5/6 दिसंबर की रात मे फांसी लगा ली। मोनू की शादी तीन वर्ष पूर्व सविता उर्फ रिंकी (22 वर्ष) पुत्री फूलचंद (निवासी उग्रसेनपुर, थाना फूलपुर, जिला प्रयागराज) से हुई थी।

उनके अर्जुन नामक ढाई वर्ष का एक पुत्र भी है। घरवालों के अनुसार सोमवार के दिन मृतक अपनी ससुराल अपनी पत्नी की बिदाई कराने की बात कह कर गया था, पर विदाई नहीं हुई। मंगलवार के दिन वह दोपहर में ससुराल से आया और उसी रात उसने छत की कुंडी से रस्सी द्वारा फांसी लगा ली। युवक ने आत्महत्या किस कारण से की, इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button