Crime

शाहगंज में अपह्रत मासूम की हत्या में ‘तीसरे’ की भूमिका भी जांच की जद में

दोनों अभियुक्तों के परिवार ने जनाक्रोश का शिकार होने की आशंका से घर छोड़ा

जौनपुर। शाहगंज में हुए यूकेजी के मासूम छात्र अभिषेक के अपहरण एवं हत्या के मामले में एक और व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है शक की सुई अब तीसरे व्यक्ति पर घूम रही है। मासूम के अपहरण व हत्या के मामले में परिजनों ने मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पहुंच कर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह‌ और पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर से मिलकर अपहर्ताओं के किसी मददगार के भी होने की शंका जताई, जिसे अधिकारीयों ने बड़ी गम्भीरता से लिया है।

मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर परिवार के लोग मासूम के पिता दीपचंद के साथ जिलाधिकारी एवं कप्तान से मिलने पहुंचे। परिवार व रिश्तेदारों ने बताया कि अभिषेक के अपहरण में दोनों आरोपियों के अलावा उनका एक तीसरा साथी भी दोनों के साथ देखा गया था। जिसे एसपी राजकरन नय्यर ने संजीदगी से लेते हुए नवागत कोतवाली प्रभारी एके त्यागी को पूरी सावधानी एवं सक्रियता से जांच करने का निर्देश दिया।अपराधियों का कोई मददगार होने की जानकारी पर स्थानीय पुलिस विभिन्न स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस का पहरा अभी जारी है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी एके त्यागी ने बताया कि घटना की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।जघन्य अपराध हुआ है, घटना में जिसकी भी संलिप्तता होगी कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ कथित रूप से फिरौती के लिए बालक अभिषेक यादव को अगवा कर मौत के घाट उतार देने के आरोपित आईटीआई के दोनों छात्रों का परिवार अपने-अपने किराए के मकान में ताला बंद कर अन्यत्र चले गए हैं। हालांकि वारदात से उनका कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन वे भयभीत हैं कि घटना से उत्पन्न जनाक्रोश का वे निशाना बन सकते हैं। पुलिस एहतियात के तौर पर स्थिति पर बराबर नजर रख रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button