Crime

बहन की ससुराल में चाकू से किए गए हमले में युवक गंभीर घायल

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के लोहराखोर गांव में रविवार की रात चाकू से किए गए हमले में अपनी बहन की ससुराल आया एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिली है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के सूरतपुर गांव का निवासी गोविन्द चौहान (25 वर्ष) मायके आई अपनी बहन को उसकी ससुराल लोहराखोर पहुंचाने गया था।

बहन के ससुरालीजन का पट्टीदारों से भूमि विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने गोविन्द पर चाकू से हमलाकर दिया। पेट व कंधे में चाकू के तीन प्रहार से वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। हमलावर फरार हो गए। गोविन्द को तत्काल सीएचसी डोभी पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपितों के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button