Crime

नए साल पर ‘प्रधान जी’ की मुर्गा मीट पार्टी में पुलिस ने डाला खलल

बेइजाजत पार्टी करना पड़ा महंगा,आयोजक हिरासत में

जौनपुर। केराकत कोतवाली अंतर्गत थानागद्दी में कृषक इंटर कालेज के सामने नववर्ष की पार्टी देना आयोजकों को महंगा पड़ गया। सोहनी गांव के प्रधान पद के एक प्रत्याशी द्वारा ग्रामीणों को न्यू ईयर पर मुर्गा मीट आदि की पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में करीब 8 सौ लोगों के खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। गश्त के दौरान कृषक इंटर कालेज के सामने एक दुकान के पास इकट्ठा सैकड़ों लोगों को देख कर पुलिस‌ पूछताछ करने लगी तो वहाँ भगदड़ मच गई।

पुलिस ने दुकान के अंदर देखा तो भारी मात्रा में मुर्गा पकाया जा रहा था। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने इकट्ठा लोगों से पूछताछ किया तो मामला नव वर्ष पर दावत का निकल आया। पुलिस ने आयोजक से कार्यक्रम का अनुमति पत्र मांगा। कोई लिखित आदेश नहीं दिखा पाने पर आयोजकों को हिरासत में साथ लेकर चली गयी। दावत में सम्मिलित होने आए लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने भारी मात्रा में वहां रखा मीट जब्त कर लिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button