Sports

सौरभ गांगुुली को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती, ममता बनर्जी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 2 जनवरी को दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज शाम को उनकी एंजियोप्लास्टी की जा सकती है। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के ये पता चला है कि सौरव गांगुली को हल्का दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल पूर्व क्रिकेटर की स्थिति स्थिर है। डॉक्टर्स गांगुली का इलाज कर रहे हैं।

उन्हें सुबह घर पर जिम करते हुए चक्कर आ गया था। इसके बाद उन्हें अलीपुर के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने सौरभ की बीमारी के सही कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष के अचानक बीमार पडऩे से उनके परिजन और करीबी दोस्त चिंतित हैं। उधर, उनकी चिकित्सा के मेडिकल बोर्ड भी तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खबर मिलते ही ट्वीट करके सौरभ गांगुली के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button