UP Live

बक्शा के बीआरसी सभागार में अचानक आग लगने से भारी क्षति

जौनपुर। जिले के बक्शा ब्लाक में स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सभागार में बुधवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। आग की लपटे न देख कर हड़कंप मच गया। चंद मिनटों में ही पूरा बीआरसी सभागार तेज लपटों के साथ धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंच गए। बीआरसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने सभागार स्थित है। इसमें ब्लाक के शिक्षकों का प्रशिक्षण, कार्यशाला एवं बैठकें होती हैं।

सभागार के एक हिस्से में बच्चों में वितरण के लिए आया जूता-मोजा रखा हुआ था। बुधवार की दोपहर अचानक सभागार से तेज धुंआ उठने पर कर्मचारियों की नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। शोर गुल मचाते हुए सभी लोग बाहर दौड़े। कुछ ही देर में पूरा सभागार धू-धूकर जलने लगा। सभागार में रखी कुर्सियां, जूता-मोजा, दरी, प्रशिक्षण से जुड़ी सामग्री, अभिलेख आदि जलने लगे। तेज आवाज के साथ छत उड़ने से लोग सहम गए। आग लगने के एक घंटे बाद शाम 4 बजे तक भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस कर्मी और वहां मौजूद कर्मचारियों ने ही किसी ‌तरह आग पर ‌काबू पाने की कोशिश की। आग से हुए नुकसान की सही जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन अंदाजा है की आग से लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button