
खबर का असर: पेट्रोल पम्प संचालक ने दर्जनों बाईक में डाले फ्रेश पेट्रोल
मामला मिलावटी पेट्रोल से गाडियों में आई समस्या का
दुद्धी, सोनभद्र – नगर से सटे जाबर गांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प से मिलावटी पेट्रोल की हुई बिक्री से वाहन स्वामियों में पनपे आक्रोश को दोबारा फ्रेश पेट्रोल देकर शांत किया गया।ज्ञातव्य हो कि दो तीन दिन पूर्व पेट्रोल पम्प से गड़बड़ पेट्रोल की हुई डिलीवरी के कारण सैकड़ो वाहनों में स्टार्टिंग की समस्या आ गयी थी।इससे नाराज लोगों ने मीडिया कर्मियों से अपनी आपबीती बताई और पेट्रोल पंप पर हंगामा भी किया।
अधिवक्ता विष्णुकांत तिवारी ने सेल्स अफसर से मामले की शिकायत की।जिसपर उन्होंने पम्प संचालक से लोगों की शिकायत का गुरुवार को समाधान करने का निर्देश दिया। मीडिया में प्राथमिकता से खबर आने के बाद पुनः आक्रोशित उपभोक्ताओं की भीड़ पेट्रोल पंप पर जुट गई और फ्रेश पेट्रोल की मांग कर हंगामा करने लगी।अन्ततः सेल्फ अफसर के निर्देश व उपभोक्ताओं का बढ़ाता हंगामा देख पम्प संचालक ने दर्जनों ग्राहकों की गाड़ी से गड़बड़ पेट्रोल निकलवाकर, फ्रेश पेट्रोल दिए।तब जाकर ममल शान्त हुआ।



