EducationUP Live

फर्जी मार्कशीट के सहारे 12 साल पहले बनी शिक्षामित्र बर्खास्त, मुकदमा भी दर्ज

जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति पर विभाग का डंडा चलने के बाद जनपद में नए मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी प्रकार का एक मामला विकासखंड शाहगंज में भी पाया गया है। विकासखंड शाहगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय हडहीं में शिक्षामित्र के पद पर फूला देवी नामक महिला फर्जी अंकपत्र के सहारे 2008 से कार्यरत थी। उसे बर्खास्त करके उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया है।

खबर मिली है कि ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से फूला देवी ने 2008 में फर्जी अंकपत्र के सहारे विभाग में नियुक्ति हासिल किया था। जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए मामले की जांच करने का आदेश दिया। जांच अधिकारी सुरेश पांडेय ने जांच पूरी करते हुए अपनी आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। जांच आख्या के आधार पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने शिक्षामित्र फूला देवी की नियुक्ति समाप्त करने के लिए ग्राम शिक्षा समिति को आदेशित करने के साथ ही उनके विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी पारित कर दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button