UP Live

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए 627 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग

जौनपुर। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी रजा डीएम शिया इंटर कालेज में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि कुल 627 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई, जिनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 224 और पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 403 है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से रास्ता साफ किये जाने के बाद शासन ने प्र्रदेश के शेष 36,590 पदों पर भर्ती के लिए दो से चार दिसंबर तक जिलों में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने का फैसला किया था। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र पांच दिसंबर के बाद वितरित किये जाएंगे। इसकी तारीख अलग से घोषित की जाएगी।

‌गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में राज्य सरकार के पक्ष को सही ठहराये जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्वाचन आयोग से अनुमति लेकर शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने 69000 शिक्षकों की भर्ती के लिए जब कटऑफ अंक घोषित किए थे, तब अनुसूचित जनजाति के 1133 पदों के लिए अभ्यर्थी नहीं मिले थे। इसलिए कुल 67,867 पद रह गए। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विभाग ने 31,277 पदों पर भर्ती की। लिहाजा अब प्र्रदेश में 36,590 पद बचे हैं, जिन पर भर्ती होनी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button