NationalTechnology

सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण

सैन्य शक्ति को बढ़ाने में लगा भारत

नई दिल्ली : एलएसी पर चीन और एलओसी पर पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारतीय सेना को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय सेना ने अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के लैंड अटैक वर्जन का आज सफल परीक्षण कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप से इस क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ब्रह्मोस मिसाइल का निशाना वहां मौजूद एक अन्य द्वीप पर था।

इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण सुबह दस बजे किया गया और मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। यह परीक्षण भारतीय सेना ने किया था। सेना में डीआरडीओ की ओर से विकसित मिसाइल प्रणाली की कई रेजिमेंट शामिल हैं। ब्रह्मोस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज अब 400 किलोमीटर से ज्यादा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, चीन और पाकिस्तान के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच भारत इस सप्ताह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के कई लाइव परीक्षण करेगा।

बता दें कि भारत चीन और पाकिस्तान के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच अपनी ताकत में इजाफा करने में जुटा हुआ है। भारत लगातार क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। जिसमें उसे सफलता भी मिल रही है। पहले जितने परीक्षण पूरे साल में हुआ करते थे, उससे ज्यादा परीक्षण गत दो से तीन माह के भीतर हो चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button