State

मुठभेड़ में मारा गया 11 लाख का इनामी नक्सली, 3 ग्रामीणों की भी जान गई

गया : बिहार के गया जिले में सुरक्षाबलों (कोबरा बटालियन) और नक्सलियों के बीच शनिवार की रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में साढ़े 11 लाख का इनामी नक्सली आलोक यादव ढेर हो गया। वहीं इस गोलीबारी में दो ग्रामीणों की भी मौत हो गई। ये मुठभेड़ बाराचट्टी के महुअरी गांव में हुई। लगभग 45 मिनट तक चली मुठभेड़ में दोनों ओर से सौ राउंड से अधिक फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने नक्सली के पास से एक एके-56, एक इंसास राइफल के अलावा कारतूस, डेटोनेटर, रेडियो सेट और नक्सल साहित्य बरामद किया है।

मृत ग्रामीणों की पहचान बिरेन्द्र यादव (गजरागढ़-बाराचट्टी), जयराम यादव (ग्राम-बेला) के रूप में की गई। मृतक बिरेन्द्र नदरपुर पंचायत के मुखिया शारदा देवी का देवर था। इस मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली और जोनल कमांडर आलोक यादव उर्फ गुलशन उर्फ रवि (राजपुर-चतरा) की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, महुअरी गांव में छठ के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नक्सल प्रभावित इलाके में हुए इस आयोजन में बिरेन्द्र यादव जैसे ही स्टेज पर पहुंचा, चादर ओढ़े नक्सली आलोक यादव ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नक्सलियों के आने की खबर कोबरा जवानों को भी थी। इसी के तहत कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट मुनीष कुण्डल एंव स्थानीय पुलिस की टीम रात दस बजे के करीब कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी से वहां की गतिविधियों पर नजर थी।

जैसे ही गोली चलने की आवाज जवानों को मिली, वैसे ही पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। नक्सली गोली चलाते हुए भागना चाह रहे थे। इसी क्रम में हुई फायरिंग में नक्सली आलोक को गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य नक्सलियों के भी हाथ में गोली लगने की खबर है। इनमें से एक नक्सली के हाथ से हथियार छुट गया। इसे सुरक्षाबलों ने बरामद किया।

205 कोबरा बटालियन के कमांडेट दिलीप श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि बाराचट्टी के महुअरी गांव में नक्सलियों के आने की सूचना के बाद जवानों की ओर से इलाके में गुप्त कैंप लगाया गया था। इस बीच हुई गोलीबारी में शीर्ष नक्सली आलोक सहित दो नक्सली मारे गए। साथ ही भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए गए।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में जोनल कमांडर आलोक यादव और उसके लाइनर के रूप में काम कर रहा रोही का विकास टाइगर मारा गया। वहीं बिरेन्द्र यादव एवं जयराम यादव नामक दो ग्रामीणों की मौत हुई है। सुरक्षाबलों की ओर से चौकसी अभियान चलाया जा रहा है और इलाके की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button