UP Live

जौनपुर की 5 स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प पुरस्कार, प्रदेश का अकेला जिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी का लगातार चौथी बार चयन

जौनपुर। जिले की पांच स्वास्थ्य इकाइयों को कायाकल्प पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में जौनपुर ही ऐसा जिला है, जहां एक साथ पांच इकाइयों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है। सबसे खास बात यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोभी को लगातार चौथी बार पुरस्कार के लिए चुना गया है।
मिली खबर के अनुसार कायाकल्प योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले की पांच स्वास्थ्य इकाइयों का चयन किया गया है। इसमें जिला चिकित्सालय को तीन लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी को दो लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर को एक लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजीबाजार को दो लाख और मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने पुरस्कार के लिए जिले की स्वास्थ्य इकाइयों के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में डोभी सीएचसी का प्रदेश में पहला स्थान था और 15 लाख का पुरस्कार मिला था। वर्ष 2018-19 में छठवें और 2019-20 में डोभी को चौथा स्थान मिला। इस बार भी उसे चुना गया है। डोभी से प्रेरणा लेकर अन्य स्वास्थ्य इकाइयों ने भी व्यवस्था सुधार कर कायाकल्प योजना में प्रतिभाग किया है। अन्य स्वास्थ्य इकाईयों को भी स्वास्थ्य के बेहतर प्रयास करने की जरूरत है।
उल्लेखनीय हैं कि डोभी सीएचसी पर वातानुकूलित आपरेशन थिएटर एवं लेबर वार्ड स्थापित है। स्पेशल वार्ड के रूप में केबिनयुक्त वार्ड भी बना है। इसके अतिरिक्त पूरे अस्पताल परिसर में एलईडी टीवी, संगीत के साथ स्वच्छता एवं स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी व टीकाकरण का प्रचार लाईट एवं साउंड के माध्यम से किया जाता है। पूरा अस्पताल सीसी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। भर्ती मरीजों को दोनों मीटिंग फल दूध एवं पौष्टिक भोजन वितरित किया जाता है। सीएचसी डोभी पर कुत्ते, सांप के काटने पर लगने वाली सुई के साथ पर्याप्त औषधियों का स्टाक हमेशा उपलब्ध रहता है। जिसके चलते आम जन मानस यहां आकर बेहतर चिकित्सा का लाभ पाता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button