
बीबी जायसवाल प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही जय यादव और आम्रपाली दूबे के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म मेरे रंग में रंगने वाली की शूटिंग इन दिनों महाराजगंज के रमणीय लोकेशन पर भव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सुपरस्टार एवं यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे, सिनेस्टार जय यादव और टिकटॉक स्टार मुकेश जायसवाल हैं। इस फिल्म में आम्रपाली दूबे का किरदार काफी चैलेंजिंग है, साथ ही उनके फैंस के लिए सरप्राइज पैक्ड भी है। एक नये अवतार में वे स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। साथ ही जय यादव एक अलग भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार अब तक की आई उनकी फिल्मों से काफी अलग और पॉवरफुल है। टिकटॉक पर मिलियन मिलियन व्यूज हासिल करने वाले टिकटॉक स्टार मुकेश जायसवाल इस फिल्म से सिनेजगत में बतौर हीरो एंट्री कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक प्रवीण गुडुरी के निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन यह फिल्म बनने वाली है। इस फिल्म के निर्माता बी बी जायसवाल सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। ताकि पूरा परिवार एक साथ बैठकर फिल्म देख सके। फिल्म के लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार श्याम देहाती हैं। गीतकार अरबिन्द तिवारी हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। नृत्य सुदामा मिंज हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व अरविन्द मौर्या हैं। यह फिल्म सन 2021 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में मुख्य भूमिका में जय यादव, आम्रपाली दूबे, मुकेश जायसवाल, राज प्रेमी, बबलू खान, राजू राजा, श्वेता वर्मा, सोनिया मिश्रा, रूपा सिंह, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, पल्लवी सिंह, राज द्विवेदी और मास्टर युवराज सिंह हैं।



