BusinessUP Live

नोटबांदी ने काला धन कम करने, कर अनुपालन बढ़ाने व पारदर्शिता को बढ़ावा देने मदद की : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नोटबंदी के चार साल पूरे होने के मौके पर कहा कि इससे काले धन को कम करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कर जमा करने में वृद्धि हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 की आधी रात से 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी, जो उस समय चलन में थे।

पीएम मोदी ने आज ट्विटर पर विमुद्रीकरण के अपनी सरकार के फैसले के लाभों को गिनाया। उन्होंने ट्वीट किया, `नोटबंदी ने कालेधन को कम करने में, कर अनुपालन बढ़ाने में तथा पारदर्शिता सुदृढ़ करने में मदद की है।` उन्होंने कहा, `ये परिणाम देश की प्रगति के लिए बहुत लाभकारी रहे हैं।` प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट के साथ एक ग्राफिक भी साझा किया है, जिसमें दर्शाया गया है कि किस तरह से विमुद्रीकरण से कर जमा होने में वृद्धि हुई, कर तथा जीडीपी अनुपात बढ़ा, भारत अपेक्षाकृत कम नकदी आधारित अर्थव्यवस्था बना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिली।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button