UP Live

सीओ ने बच्चों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ और कि वाहनों की जांच

दुद्धी, सोनभद्र – पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव की अगुवाई में सोमवार को कोतवाली पुलिस ने यातायात पखवारा के दुसरे दिन राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थियों को यातायात नियमों का अनुपालन कराने का पाठ पढ़ाया| करीब घंटे भर विद्यार्थियों का क्लास लेने के बाद वे पुलिस टीम के साथ नगर के म्योरपुर तिराहे पर वाहनों की जांच पड़ताल में जुट गये| इस बीच नियम विरुद्ध तरीके से बाइक चला रहे दर्जनों लोगों के खिलाफ कारवाई की| अभियान के दौरान ही एक बाइक पर सवार होकर जा रहे चार युवकों को बकायदे फोटो खिंची,उनसे यातायात नियमों के बारे में जानकारी साझा की| इसके बाद बतौर सजा उनके बाइक का आन लाइन चालान कर उन्हें सबक सिखाया| पुलिस द्वारा जांच अभियान शुरू होने से विशेष कर बाइक सवारों में अफरा-तफरी मच गई| लोग मुख्य मार्ग को छोड़कर गलियों से निकलना शुरू कर दिया| इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक वंशनारायण यादव,उप निरीक्षक संतोष सिंह समेत तमाम पुलिस कर्मी म्जांच अभियान में लगे रहे|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button