UP Live

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुई मौत

बीमार बहन को देखने जा रहा था बिराव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार हतप्रभ

वाराणसी। रोहनिया के राजातालाब से जंसा जाने वाली रोड पर ओदार गांव के सामने देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मिल्कीचक निवासी 35 वर्षीय छेदीलाल उर्फ घूरे की मौत हो गयी। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार हतप्रभ रह गया। मृतक की मां जानकी देवी ने बताया कि बुधवार की शाम को इकलौता बेटा बहन माधुरी की तबीयत खराब होने पर उसे देखने के लिए घर से 5 हजार रूपये लेकर बड़ागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर, विराव जाने के लिए निकला था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव ने मृतक के पाकेट में रखेे आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। इस दौरान मिल्कीचक ग्राम प्रधान ललित यादव को घटना के बारे में सूचना दिया गया। ग्राम प्रधान ने जब घटना के बारे में परिवार वालों को बताया तो परिवार वालों के ऊपर गमो का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी पत्नी रीता देवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। इस घटना से पूरे मिल्कीचक गांव में शोक की लहर छा गयी।बाद में रोहनिया पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

Related Articles

Back to top button