SportsUP Live

नेशनल पिंक थान के तत्वाधान में आगामी एक नवम्बर को होगी मैराथन दौड़       

डॉ.राजेंद्र प्रसाद पुस्तकालय भवन में हुई बैठक में मेजर ध्यानचंद कमेटी ने पिंक थान दौड़ में दिलाया सहयोग का भरोसा     

दुद्धी सोनभद्र – टाऊन क्रिकेट क्लब मैदान दुद्धी पर आगामी एक नवम्बर 2020 को नेशनल पिंक थान के संयोजक अंबेसडर प्रथम संगीता वर्मा एवं अंबेसडर  द्वितीय वंदना कुशवाहा ने मैराथन के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि इलाहाबाद कोबरा रावर्टसगंज, शक्तिनगर और कई जगह के लोग इस मैराथन में प्रतिभाग करेंगे। 100 प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की बात मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा मैराथन कार्यक्रम के संबंध में स्थानीय लोगों से सहयोग और सुरक्षा प्रदान कराए जाने पर भी चर्चा की गई।बतादें कि दुद्धी में इस प्रकार का कार्यक्रम पहला होगा जो नेशनल पिंक थान के नेतृत्व में संपादित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बारे में उपस्थित जनों के बीच में चर्चा हुई।जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरि, जुबेर आलम, शिवशंकर  एडवोकेट,जवाहर लाल अग्रहरि, प्रेमचंद यादव एडवोकेट, आशीष कुमार गुप्ता, राकेश कुमार अग्रहरी, अमरनाथ जयसवाल, वंदना कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button