डॉ. पंकज सिंह के नाम एक और उपलब्धि, राज किशोर सिंह मेमोरियल अवार्ड से हुए सम्मानित
वाराणसी में IMA बनारस शाखा के 108वें वार्षिकोत्सव ‘अनुगूंज’ में वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पंकज सिंह को राज किशोर सिंह मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। पद्मविभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में आयोजित समारोह में उन्हें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। डॉ. सिंह ने IMA पदाधिकारियों, मार्गदर्शक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वाराणसी : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), बनारस शाखा के 108वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘अनुगूंज’ समारोह में वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पंकज सिंह को प्रतिष्ठित राज किशोर सिंह मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। चौकाघाट स्थित पद्मविभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित समारोह में उन्हें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और निरंतर प्रयासों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पंकज सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में आईएमए बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, मानद सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, वित्त सचिव डॉ. शैलेंद्र सिंह और सामाजिक सचिव डॉ. विजय गुप्ता सहित शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. पंकज सिंह ने आईएमए बनारस शाखा के प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके अभिभावकत्व, स्नेह, सतत मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उनके जीवन एवं कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन और शुभाशीष से ही इस उपलब्धि तक पहुंचना संभव हो सका है।
डॉ. सिंह ने आईएमए बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, मानद सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, वित्त सचिव डॉ. शैलेंद्र सिंह, सामाजिक सचिव डॉ. विजय गुप्ता सहित पूरे आईएमए परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग एवं विश्वास के लिए भी धन्यवाद दिया।डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
अखिलेश पर राजभर का तीखा वार, बोले- राहुल का झंडा कब तक उठाएंगे? बृजलाल ने भी घेरा



