विधानसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य : जगदीश पटेल
वाराणसी में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल का पहली बार आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से उनका अभिनंदन हुआ। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पटेल ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक सीटें जीतने का विश्वास जताया। इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल के सोमवार को पहली बार वाराणसी पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक उनके काफिले का विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अगवानी करने वालों में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,विधायक डॉ अवधेश सिंह,एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक जगह-जगह हुआ स्वागत
जगदीश पटेल का काफिला एयरपोर्ट से निकलकर सर्किट हाउस की ओर बढ़ा तो रास्ते में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट तिराहा, के.जे. होटल के सामने, महादेव वाटिका, सातो महुआ, तरना पुल, शिवपुर और संत अतुलानंद तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर तथा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में उनके नए दायित्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
सर्किट हाउस में हुआ भव्य अभिनंदन
सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा के क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने अंगवस्त्रम एवं त्रिशूल भेंटकर जगदीश पटेल का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सहप्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि काशी विश्वनाथ जी के आशीर्वाद के बिना कोई काम शुरू नहीं होता। उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद यह उनकी पहली काशी यात्रा है और बाबा विश्वनाथ एवं बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर मै कार्यकर्ताओं के बीच आया हुँ उन्होंने कहा कि आज भाषण का समय नहीं है। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को देखकर, उनका प्रेम, स्नेह, उत्साह और उमंग उन्हें नई प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 1990 से पार्टी से जुड़े हैं और पहली बार उन्होंने ऐसा ऊर्जावान कार्यक्रम देखा है।
जगदीश पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि “आप लोगों ने मेरा प्राइमरी शिक्षण शायद तीन साल में ही पूरा कर दिया है। अब प्राइमरी के बाद हमें सेकेंडरी में जाना है।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह संगठन के अगले पड़ाव पर और अधिक मजबूती के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का कार्यक्षेत्र काशी है। चाणक्य के नाम से जाने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और काशी की सभ्यता एवं संस्कृति करीब पांच हजार वर्ष पुरानी है। पूरी दुनिया में काशी की अपनी विशिष्ट पहचान है। राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से काशी में काम करने का अवसर मिला है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का उल्लेख करते हुए जगदीश पटेल ने कहा कि प्रदेश में चुनाव की तैयारी चल रही है और उन्हें विश्वास है कि पहले की तरह ही कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग मिलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि जिस ऊष्मा, ऊर्जा और जोश के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है, उससे यह विश्वास मजबूत हुआ है कि सभी मिलकर इससे सौ गुना अधिक काम करेंगे। उन्होंने कहा कि “प्रदेश के अंदर पिछली बार हमारी जो सीटें थीं, उससे कहीं ज्यादा सीटें हम जीतकर लाएंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
काशी के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जगदीश पटेल ने कहा कि पिछले 12-13 वर्षों का आकलन करने पर काशी के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता को जो मिला है, उसके प्रति अपना दायित्व निभाना होगा। उन्होंने कहा कि “हमें अपना फर्ज निभाते हुए जो हमें मिला है, उसका डेढ़ा-दुगुना रिटर्न देना पड़ेगा, तब जाकर हम देवतुल्य कार्यकर्ता कहलाएंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बहुत सहयोग दिया और बहुत कुछ सिखाया है। अगले पड़ाव में भी सभी कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
अशोक चौरसिया ने बताया कुशल संगठक
क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पिछले तीन वर्षों से लोकसभा समन्वयक के रूप में जगदीश पटेल का सभी को मार्गदर्शन मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि कुशल संगठक जगदीश भाई ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बूथ स्तर से की और अपनी संगठन क्षमता एवं समर्पण के बल पर आज भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी के पद तक पहुंचे है
कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया।
काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन
वाराणसी आगमन के बाद जगदीश पटेल ने काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ एवं बाबा काल भैरव के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि काशी में संगठन के नए दायित्व की शुरुआत बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
सर्किट हाउस में मौजूद रहे ये प्रमुख लोग
सर्किट हाउस में जगदीश पटेल का स्वागत करने वालों में भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, विधायक रमेश जायसवाल, महेश चंद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, विद्यासागर राय, राकेश शर्मा, राजेश राजभर, सुदामा पटेल, नंदजी पांडेय, राजेश त्रिवेदी, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल,जेपी सिंह,विनिता सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, रामप्रकाश दुबे, नागेश्वर पांडेय, पियूष वर्धन, सुनील मिश्रा, शशांक शेखर त्रिपाठी, सुरेंद्र पटेल, शैलेन्द्र मिश्रा, मधुप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सीएम योगी ने महिला को गाय देने और दिव्यांग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने का दिया निर्देश



