दुद्धी,सोनभद्र — क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जा आमबात हो गयी है। लेकिन सूचना मिलने पर वन विभाग द्वारा कार्यवाही भी खूब होती है। शुक्रवार सुबह बघाडू वन रेंज क्षेत्र में अवैध भूमि कब्जा कर पक्की निर्माण की सूचना जैसे मिली वन विभाग के टीम मौके पर धमक पड़ी और अवैध निर्माण को रुकवाने लगी, इस बीच अवैध कब्जेधारी द्वारा कई दलीले दी गयी और माहौल करवट लेने लगा। वन विभाग ने पुलिस बुलाई फिर बघाडू गांव के पकडेवा टोले में कर्मजीत यादव द्वारा वन भूमि पर मकान निर्माण की प्रारंभिक गतिविधियों को रूकवाया गया और प्रयुक्त सामग्री गिट्टी सरिया फर्मा आदि को जब्त किया गया।शिकायतकर्ता अयोध्या ने बताया कि बघाडू वन रेंज के रेंजर की अनुपस्थिति में वन दरोगा व फॉरेस्टगार्ड द्वारा मिलीभगत कर निर्माण कराया जा रहा था।
वन क्षेत्राधिकारी रुपसिंह ने बताया कि पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे पर हो रहे निर्माण को रूकवाया गया है और 8 फार्मा दो ट्राली गिट्टी सरिया व सेंट्रिंग का सामान कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।इस मौके पर वन कर्मी व कोतवाली के क्षेत्रीय दरोगा डीएन द्विवेदी पुलिसबल के साथ उपस्थित रहे



