Varanasi

ऋषि देव अध्यक्ष, रोहित गुप्ता सचिव; रोटरी क्लब को मिली नई टीम

वाराणसी में रोटरी क्लब वाराणसी एलीट का 24वां इंस्टॉलेशन एवं चार्टर समारोह संपन्न हुआ। वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन ऋषि देव अग्रवाल ने अध्यक्ष और रोटेरियन रोहित गुप्ता ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में नई कार्यकारिणी ने भी दायित्व ग्रहण किए। मुख्य अतिथि रोटेरियन दिनेश गर्ग (DGE) और विशिष्ट अतिथि विश्व भूषण मिश्रा (IAS), CEO, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट रहे। नई टीम ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सेवा कार्यों को विस्तार देने का संकल्प लिया।

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी एलीट के 24वें इंस्टॉलेशन एवं चार्टर समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन ऋषि देव अग्रवाल ने अध्यक्ष तथा रोटेरियन रोहित गुप्ता ने सचिव पद का दायित्व संभाला। होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल, मलदहिया में रविवार को आयोजित समारोह में नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए। इस अवसर पर क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सेवा गतिविधियों को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन दिनेश गर्ग (DGE) तथा विशिष्ट अतिथि श्री विश्व भूषण मिश्रा (IAS), CEO, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए रोटरी की सेवा भावना को समाज के अधिक से अधिक वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वर्ष 2026-27 की नई टीम में रोटेरियन ऋषि देव अग्रवाल-अध्यक्ष, रोटेरियन रोहित गुप्ता-सचिव एवं रोटेरियन अविरल अग्रवाल-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं IPDG डॉ. आशुतोष अग्रवाल, PDG उत्तम अग्रवाल, क्लब ट्रेनर पीयूष अग्रवाल, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल तथा वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक केशरी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

क्लब एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी एवं आईटी चेयरपर्सन अर्चित अग्रवाल, फाउंडेशन चेयरपर्सन केशव  जालान, मेंबरशिप चेयरपर्सन अनूप अग्रवाल, पब्लिक इमेज चेयरपर्सन पुष्कर श्रीवास्तव, सर्जेंट-एट-आर्म्स ऋषि बंसल, क्लब सर्विस प्रोजेक्ट चेयरपर्सन प्रीतम माणिक, PRO नवल मद्धेशिया तथा हेल्थ कैंप चेयरपर्सन राहुल वर्मा को भी दायित्व सौंपे गए हैं।

इसी क्रम में क्लब विजन एक्टिविटीज की जिम्मेदारी अनिल कुमार मित्तल, सोशल वर्क चेयरपर्सन की जिम्मेदारी राकेश गुप्ता तथा फैमिली मीट चेयरपर्सन की जिम्मेदारी गौरव अग्रवाल (तुलसी पंप) को दी गई है। क्लब के डायरेक्टर्स के रूप में पंकज श्रीवास्तव, सौमित्र अग्रवाल, सीए गौरव अग्रवाल, अमर अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल अपनी भूमिका निभाएंगे।

जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना प्राथमिकता

नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन ऋषि देव अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2026-27 में क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा कार्यों को और प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्राथमिकता देगा।

उन्होंने कहा कि “Create Lasting Impact” की भावना के साथ क्लब ऐसे सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगा, जिनका समाज पर दीर्घकालिक और सकारात्मक प्रभाव पड़े। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से सेवा गतिविधियों को और मजबूत बनाने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 की टीम के रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल (अध्यक्ष), रोटेरियन सीए गौरव अग्रवाल (सचिव) एवं रोटेरियन ई. अमर अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) के कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब वाराणसी एलीट के पदाधिकारी, सदस्य, पूर्व पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में आगामी कार्यकाल की सेवा परियोजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

नई टीम के नेतृत्व में रोटरी क्लब वाराणसी एलीट ने समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को नई गति और व्यापकता देने का संकल्प लिया।

तिरंगे बनाने में जुटीं काशी की 800 महिलाएं, जानिए पूरी कहानी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button