National

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना वायरस से हुई मौत

नई दिल्ली । केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। अंगड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। कर्नाटक के बेलगाम से सांसद सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना से संक्रमित मिले थे। उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अंगड़ी ने लिखा था, ”आज मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं। डॉक्टरों से सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोरोना के कोई भी लक्षण आने पर टेस्ट करवाएं।”

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखदायी है। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के घर पहुंचे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button