UP Live

दस लाख की हेरोइन, तमंचा व कारतूस संग दो गिरफ्तार

ओबरा, सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में नशे के खिलाफ जनपद में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।इसे देखते हुए क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा के नेतृत्व में प्रतिदिन प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय व चौकी इंचार्ज कृष्ण अवतार सिंह द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की भोर में लगभग चार बजे मुखबीर द्वारा सूचना दिया गया कि ओबरा के दो युवक ओबरा में बड़ी मात्रा में हेरोइन बेचने जा रहे हैं।सूचना लगते ही प्रभारी निरीक्षक सहित भारी मात्रा में पुलिस के जवान शारदा मन्दिर के समीप घेराबंदी कर दिए।इसी बीच सामने से दो युवक आते दिखाई दिए।पुलिस द्वारा दोनों युवकों को रोक कर तलाशी लिया गया तो उनके पास से सौ ग्राम हेरोइन के साथ दो 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।वहीं पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दिलशाद खान पुत्र स्व सुहैल अहमद निवासी खैरटिया ओम चौराहा व जुबेर अहमद पुत्र स्वर्गीय रफीक निवासी भलुआ टोला कुरेश नगर थाना ओबरा बताया।पुलिस के अनुसार पकड़े गए हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग दस लाख के करीब बताई जा रही थी।पुलिस ने दोनों युवकों का चालान 8/21 एनडीपीएस एक्ट तथा 3/5 आर्म्स एक्ट के तहत कर दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button