UP Live

सीएम योगी के 54वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मायावती सहित देशभर के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। काशी में 51 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, 54 किलो लड्डू के केक का वितरण और 54 पौधों का रोपण किया गया। भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों और विकास यात्रा को रेखांकित किया गया।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर शुक्रवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने हमेशा जनजीवन की गुणवत्ता में सुधार और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार सुशासन और जनकल्याण के नए मापदंड स्थापित कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संतसुलभ शुचिता, राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत तथा लोककल्याण के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व एवं दृढ़ संकल्प के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज सुशासन और समग्र विकास के पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बधाई देते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित कार्यशैली ने उत्तर प्रदेश को सुशासन, सुरक्षा एवं विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीएम योगी की लंबी उम्र की कामना की

भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी, सांसद रवि किशन तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। मायावती ने सीएम योगी की लंबी उम्र की कामना की है। मायावती ने एक्स पर लिखा कि- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की शुभकामनाएं।

योगी के 54वें जन्मदिन के अवसर पर काशी में 51 फीट ऊंचे हनुमान मंदिर में भव्य आरती-पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक नगरी काशी में हरुआ स्थित 51 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा वाले श्री वरद आंजनेय मंदिर में भव्य आरती-पूजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण भी किया गया।वरद आंजनेय मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की गई।

वृक्षारोपण के माध्यम से मुख्यमंत्री की योजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। राम गोपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना हनुमान जी से की गई। साथ ही 54 किलो लड्डू वाले केक को भी काटा गया।इस अवसर पर 54 पौधे लगाए गए, जिनमें सिंदूर, बरगद, तुलसी, नीम समेत हनुमान जी को प्रिय अन्य वृक्ष शामिल हैं। कार्यक्रम में 31 जुलाई तक 5400 पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय में हुआ कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की ओर से रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कभी अपराध और माफिया गतिविधियों के लिए चर्चित रहे उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और जनकल्याण के मॉडल के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के शतायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए बाबा काशी विश्वनाथ से प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिलीप पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था, निवेश, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज और माफियाराज के खात्मे के कारण आज महिलाएं देर रात भी स्वयं को सुरक्षित महसूस करती हैं। योगी सरकार की नीतियों और कड़े प्रशासनिक निर्णयों ने उत्तर प्रदेश की छवि को नई पहचान दी है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिलीप पटेल ने केंद्रीय सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर तिब्बतन स्टडीज, सारनाथ में आयोजित बृहद पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि प्रकृति जीवन समृद्धि और संतुलन का मूल आधार है तथा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और सतत विकास के प्रति समाज को सामूहिक संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों में राजेश राजभर, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकार, शैलेन्द्र मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, संजय सोनकर, सुरेश सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल तथा श्रीप्रकाश शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा: मुख्यमंत्री

दुनिया की आर्थिक चुनौतियों के बीच भारत का दमदार प्रदर्शन, जीडीपी के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button