दुद्धी, सोनभद्र– लम्बी इंतजारी के बाद नेशनल हाइवे ऑथिरिटी ने विंढमगंज से हाथीनाला तक क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है |निर्माण के प्रथम चरण में रजखड़ से हाथीनाला तक लगभग 16 किमी सड़क की जीर्णोद्धार युद्धस्तर पर करायी जा रही है| जिसके तहत मार्ग पर दो कोट में कोलतार युक्त गिट्टियां पड़ेंगी |पहली कोट 5 सेमी व दूसरी कोट 4 सेमी डाली जानी है। लेकिन इसके निर्माण के गुणवत्ता पर तनिक भी ख़याल नहीं रखा जा रहा,नतीजन एक तरफ सड़क बनते जा रही है व दूसरी तरफ उखड़ते जा रही है| रजखड़ घाटी से बैरपान तक कई स्थानों पर अभी हाल फिलहाल लगभग सप्ताह भर पूर्व बनाई गई सड़क उखड़ने लगी है।जिससे करोड़ो रूपये लागत से बनाये जा रहे दुद्धी हाथीनाला मार्ग एनएच 39 के निर्माण के गुणवत्ता पर प्रबुद्धजनों सवाल उठाना शुरू कर दिया है| क़स्बावासी वीरेंद्र कुमार ,संजय कुमार ,गोरख आदि का कहना है कि अच्छा तमाशा है कि एक तरफ सड़क की कोटिंग इस उद्देश्य की जा रही है कि NH39 पर सफर अपेक्षाकृत आरामदायक रहे लेकिन निर्माण होते ही गुणवत्ता सही नही होने से रजखड़ से हाथीनाला तक बनवाई गई नया मार्ग पर जगह जगह गिट्टियां उखड़ने लगी है जिससे लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि क्या सरकार उक्त मार्ग को अल्पकालिक अवधि के लिए बनवा रही है। ताकि पुनः सड़क उसी रूप में हो जाये जो बनने से पहले था|लोगों ने कहा कि सड़क का निर्माण एस्टीमेट के मुताबिक गड्ढों में अच्छे से सोलिंग की कुटाई कर हो जिससे सड़क ज्यादादिन तक चले, लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर उक्त सड़क अच्छे से बनवाये जाने की मांग की है | उधर वर्क इंचार्ज अवर अभियंता चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सेलफोन पर वार्ता के दौरान कहा कि अभी वे बाहर है कहा कि सड़क निर्माण में मौसम साथ नहीं दे रहा टाइम बेटाइम बारिश हो जा रही है जिससे मार्ग पर डाली जा रही कोलतार युक्त गिट्टियां अच्छे से सेट नहीं कर पा रही ,उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त स्थानों को ठीक करा दिया जाएगा|
बनने के बाद ही उखड़ने लगी सड़कें



