NationalState

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: योगी आदित्यनाथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धानेखाली और राजारहाट गोपालपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने टीएमसी पर कानून व्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकास के मुद्दों पर तीखा हमला बोला। योगी ने कहा कि बंगाल, जो कभी सांस्कृतिक और औद्योगिक केंद्र था, आज कुशासन का शिकार है। उन्होंने डबल इंजन सरकार बनने पर सुरक्षा, रोजगार और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया और जनता से बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की।

हुगली : पश्चिम बंगाल के धानेखाली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कभी कला, साहित्य और औद्योगिक समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला बंगाल आज बदहाली की ओर धकेल दिया गया है। पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी सरकारों और पिछले 15 वर्षों से टीएमसी ने बंगाल को कंगाल कर दिया है। जब हम जय श्रीराम या हर-हर महादेव का नारा लगाते हैं तो ममता दीदी डर जाती हैं। उन्हें सत्ता हिलती हुई नजर आती है।

बंगाल की डेमोग्राफी को बदलने की साजिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की इस पावन धरा ने श्री चैतन्य महाप्रभु को जन्म दिया, जिन्होंने हरि-कीर्तन के माध्यम से “हरे राम-हरे कृष्ण” का शंखनाद किया था। इसी धरा में स्वामी विवेकानंद ने दुनिया के हिंदुओं को संदेश दिया था कि “गर्व से कहो हम हिंदू हैं।” आज जब टीएमसी सरकार बंगाल की डेमोग्राफी को साजिश के तहत बदलने की कोशिश कर रही है, तब स्वामी विवेकानंद जी का यह उद्घोष हम सबको एक नई प्रेरणा दे रहा है। यह बंगाल की धरा है, जिसने भारत के युवाओं की भुजाओं में नया जोश भरने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेता को जन्म दिया। नेताजी ने कहा था कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” वह बंगाल, जो कभी कला और साहित्य के कारण भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहलाता था और अपने कल-कारखानों के कारण भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन था, उस बंगाल में ममता दीदी “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” का नारा लगाने पर नाराज हो जाती हैं। उन्हें अपनी सत्ता हिलती दिखाई देने लगती है।

ममता के मौन और अन्याय के खिलाफ बंगाल मुखर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में तारकेश्वर में भगवान तारकनाथ के दर्शन करके आया हूं। अगर यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार होती, तो तारकनाथ मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनता, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलतीं और एक-एक व्यापारी को भी व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय करने का अवसर प्राप्त होता। बंगाल में भारत की सनातन परंपरा के बारे में बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। बंगाल की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है। “जय श्रीराम”, मां दुर्गा की पूजा और मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। लेकिन, ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं और इफ्तार की दावत करवाती हैं। हिंदुओं के किसी भी प्रमुख त्योहार से पहले यहां उपद्रव शुरू हो जाता है, कर्फ्यू लगा दिया जाता है और सरेआम हत्याएं होती हैं। लव और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं, लेकिन टीएमसी मौन साधे रहती है। आज इस मौन और अन्याय के खिलाफ बंगाल मुखर हो उठा है। टीएमसी के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए बंगाल की जनता सड़कों पर उतर आई है।

आज उत्तर प्रदेश में राम नाम की गूंज

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति थी। आज उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी समाप्त हो चुकी है, कर्फ्यू समाप्त हो चुका है, दंगे समाप्त हो चुके हैं। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर पूरी तरह अंकुश लगाया गया है। गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं दिया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश में यह साकार रूप से दिखाई दे रहा है। अगर कोई गोमाता की हत्या करेगा तो उसे भुगतना पड़ेगा। कोई माफिया किसी व्यापारी को धमकी देता है या किसी गरीब या व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा करता है तो यूपी का बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली एक कर देगा। आज उत्तर प्रदेश में राम नाम की गूंज है। “हरे राम-हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे” की गूंज है। “हर-हर महादेव” और “नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव” की गूंज है।

4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे पंक्चर बनाते दिखेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बंगाल भारत को राष्ट्रगान देने वाला है, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत वाला है, आज उसकी स्थिति क्या हो गई है? टीएमसी के गुंडे जगह-जगह कब्जा करते हैं। पर 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझानों के बाद एक नया उत्साह पैदा हुआ है। टीएमसी के गुंडे अब अपना ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं। 4 मई को जब परिणाम आएगा, तो वे कहीं न कहीं सड़कों पर पंक्चर बनाते हुए दिखाई देंगे। डबल इंजन की भाजपा सरकार का मतलब है सुशासन। यह आपको शासन की योजनाओं का लाभ देने की गारंटी है, आपके विकास की गारंटी है, बेटी की सुरक्षा की गारंटी है, व्यापारी की सुरक्षा की गारंटी है, बंगाल के नौजवानों के लिए रोजगार की गारंटी है और माताओं-बहनों के लिए स्वावलंबन की गारंटी है। हमारी विरासत से जुड़े महाकाली स्थान और बाबा तारकनाथ स्थान पर भव्य कॉरिडोर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। डबल इंजन की सरकार में “जय श्रीराम” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा, “हर-हर महादेव” बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन सड़कों पर इफ्तारी की दावत जरूर बंद जरूर हो जाएगी।

अब टीएमसी के गुंडों को जवाब देने का समय

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएमसी एससी-एसटी विरोधी भी है। पहली बार भारत की कोई बेटी, जनजातीय समाज से जन्म लेने वाली कोई बहन, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान है, लेकिन जब वह बंगाल आती हैं तो ममता दीदी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करतीं और उन्हें उचित सम्मान नहीं देतीं। आपके पास अब अवसर है। आप डरो मत, आपको भयभीत नहीं होना है। अब टीएमसी के गुंडों को जवाब देने का समय आ गया है। जिन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मारा है, जिन्होंने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है, जिन्होंने उद्योगों को लूटा है, जिन्होंने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया है, अब उन्हें पता लगेगा कि लूट, घूसखोरी और गुंडागर्दी का जवाब क्या होता है। इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर हर वह व्यक्ति, जो “आमार सोनार बांग्ला” के पक्ष में है, आगे आए।

बंगाल के दिल में काबा-मदीना नहीं, मां काली-मां दुर्गा हैं: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन राजारहाट गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी तरुण ज्योति तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल के दिल और नैनों में काबा-मदीना नहीं, मां काली और मां दुर्गा हैं। टीएमसी के लोगों को इसका एहसास कराने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद पूरा पंडाल ‘योगी-योगी’ के नारों से गूंज उठा।

बंगाल ने परिवर्तन की ठान ली

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा यहां जोरदार रोड-शो होना था, लेकिन टीएमसी सरकार ने परमिशन नहीं दी। इसलिए हमने इसे सभा के रूप में ही प्रारंभ किया है। जब यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी, तब हम यहां जोरदार रोड-शो करेंगे। सीएम योगी ने बंगाल की गौरवपूर्ण विरासत को याद दिलाते हुए कहा कि बंगाल त्याग और बलिदान की भूमि है, स्वाभिमान की भूमि है। बंगाल साहित्य की, कला की, संस्कृति की और विज्ञान की भूमि है। यह धरा भारत की प्रेरणा भूमि रही है, लेकिन आज भारत को पहचान देने वाला बंगाल स्वयं अपनी पहचान के लिए मोहताज हो गया है। कभी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन रहा बंगाल आज कंगाल हो चुका है। उद्योग बंद हो रहे हैं, नौजवान बेरोजगार है, किसान अपमानित महसूस कर रहा है और लव जिहाद-लैंड जिहाद की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस गुंडाराज, कुशासन और अराजकता से मुक्ति का सबसे अच्छा माध्यम चुनाव है। 23 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के रुझानों से साफ है कि बंगाल ने परिवर्तन की ठान ली है। हर नौजवान, हर बहन-बेटी डबल इंजन सरकार के लिए उठ खड़ी हुई है।

कल्चरल कैपिटल को टीएमसी ने बना दिया क्राइम कैपिटल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बंगाल कभी भारत की कल्चरल कैपिटल कहलाता था, टीएमसी और कम्युनिस्टों ने उसे क्राइम कैपिटल बना दिया है। ममता दीदी को परेशानी होती है अगर कोई ‘जय श्रीराम’ बोल दे। वे दुर्गा पूजा नहीं होने देतीं, विसर्जन की शोभायात्रा रोकती हैं, लेकिन इफ्तारी पार्टी का स्वागत करती हैं। तारकेश्वर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे आज तारकनाथ मंदिर में दर्शन का अवसर मिला। टीएमसी ने 15 वर्षों में वहां कुछ नहीं किया। अगर डबल इंजन की सरकार होती, तो काशी विश्वनाथ की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनता। उत्तर प्रदेश का मॉडल बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में भी यही गुंडागर्दी और अराजकता थी। आज यूपी में बेटी सुरक्षित है, व्यापारी सुरक्षित है, अर्थव्यवस्था ग्रोथ इंजन बन गई है। यहां सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती, इफ्तारी की दावत नहीं होती। बल्कि हर-हर बम बम के उद्घोष के साथ कावड़ यात्राएं निकलती हैं, ‘जय श्री राम’ और वृंदावन बिहारी लाल की जय के नारे गूंजते हैं।

टीएमसी के गुंडे बुलडोजर का नाम सुनकर अंडरग्राउंड हो रहे

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट, टीएमसी और एसपी ने अयोध्या में राम मंदिर रोकने की कोशिश की, लेकिन डबल इंजन सरकार ने भव्य राम मंदिर बना दिया। यूपी आज माफिया-गुंडा मुक्त है। यहां न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है। एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट बन रहे हैं। अगर कोई माफिया सर उठाएगा, तो यूपी का बुलडोजर उसकी हड्डी-पसली एक कर देगा। टीएमसी के गुंडे अब बुलडोजर का नाम सुनकर ही अंडरग्राउंड हो रहे हैं। डबल इंजन सरकार के साथ बंगाल को पुनर्स्थापित करने का यही अवसर है।

‘जयश्रीराम’ और ‘बुलडोजर बाबा’ के नारों से गूंजा बंगाल… क्या संकेत दे रही है ये भीड़?

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button