अयोध्या में शिव मंदिर पर 29 अप्रैल को ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह अंतिम प्रमुख अनुष्ठान माना जा रहा है। कार्यक्रम में करीब 700 विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग और प्रवेश मार्ग की व्यापक तैयारी की है।
लखनऊ/अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के सभी मंदिरों में देवी-देवताओं के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात मंदिर रामलला, माता अन्नपूर्णा, सूर्यदेव, हनुमान जी और गणेश मंदिरों के शिखरों पर ध्वजारोहण हो चुका है। वहीं अब शिव मंदिर पर ध्वजारोहण की तैयारी है। शिव मंदिर पर ध्वजारोहण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अप्रैल को करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि आगामी वैशाख शुक्ल त्रयोदशी 29 अप्रैल (बुधवार) को शाम 5 बजे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर में दर्शन कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 700 मेहमान शामिल होंगे।
मेहमानों के लिए व्यवस्था
आमंत्रित मेहमानों को रंगमहल आश्रम (रामकोट) की ओर से, अमावा राम मंदिर होते हुए रामगुलेला मंदिर बैरियर की ओर से और बिरला धर्मशाला के सामने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य द्वार से प्रवेश मिलेगा। वहीं इनके लिए पार्किंग व्यवस्था टेढ़ी बाजार चौराहे पर अरुन्धती भवन पार्किंग, टेढ़ी बाजार से गोकुल भवन की ओर और ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा के पास की गई है। वहीं कार्यक्रम के लिए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी सुरक्षा में तैनात रहेंगी। इस दौरान मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जाएगा।
हरदोई से शुरू होगा नया इंडस्ट्रियल युग, 594 किमी कॉरिडोर में हजारों करोड़ निवेश का रास्ता साफ
अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान



