State

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे परियोजना का मुख्य आकर्षण है वन्यजीव गलियारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 212 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया, जिसमें 12 किमी का वन्यजीव गलियारा प्रमुख आकर्षण है। इस परियोजना से दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में तय होगी। लगभग 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस-वे में 62 फ्लाईओवर और 113 अंडरपास हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष कॉरिडोर बनाया गया है। सहारनपुर में पीएम का भव्य स्वागत हुआ और उन्होंने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

सहारनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक निर्मित 212 किलोमीटर लंबे छह लेन ग्रीनफील्ड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को राष्ट्र को समर्पित किया। यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ेगा। करीब तीन वर्ष में तैयार इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन बिना रुके तेज गति से संचालित हो सकेंगे और दिल्ली से देहरादून की यात्रा लगभग ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी।

परियोजना में 16 प्रवेश एवं निकास प्वाइंट, 12 टोल प्लाजा तथा 76 किलोमीटर सर्विस रोड का निर्माण किया गया है।करीब 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस-वे पर 62 फ्लाईओवर और 113 अंडरपास बनाए गए हैं। परियोजना में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। वन्यजीवों की आवाजाही के लिए विशेष अंडरपास तथा हाथियों के लिए सुरक्षित गलियारा विकसित किया गया है।परियोजना का मुख्य आकर्षण 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव गलियारा है। इसके नीचे राजाजी नेशनल पार्क और शिवालिक वन क्षेत्र में हिरण, हाथी तथा अन्य वन्यजीव सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकेंगे।

गलियारे का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि वाहनों की रोशनी और ध्वनि का वन्यजीवों पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।इस एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच संपर्क मजबूत होगा। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।राज्यमंत्री जसवंत सैनी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क मार्ग नहीं, बल्कि विकास और रफ्तार का नया मार्ग है।

दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लोकार्पण करने पहुंचे मोदी का पुष्पवर्षा से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के अवसर पर सहारनपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रोड शो में बड़ी संख्या में लोग उमड़े और मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई।

प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से गणेशपुर-मनोहरपुर स्थित सभा स्थल के निकट बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, राज्यमंत्री जसवंत सैनी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।इसके बाद प्रधानमंत्री ने वाहन से वन्यजीव कॉरिडोर मार्ग का भ्रमण किया और मार्ग पर स्वागत के लिए एकत्र लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने 12 किलोमीटर लंबे वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण किया तथा दूरबीन से वन्यजीवों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों से परियोजना की जानकारी भी ली।प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे की सुरंग के प्रवेश द्वार पर स्थित जय मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वहां उपस्थित छात्राओं एवं युवतियों के साथ भजन गायन में भी सहभागिता की।प्रधानमंत्री लगभग एक घंटे तक सहारनपुर में रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े होकर उनका स्वागत करते रहे। बाद में वह एक्सप्रेस-वे परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए देहरादून रवाना हो गए।(वार्ता)

दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन, उत्तराखंड विकास को मिली नई रफ्तार

पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर होगा दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर: सीएम

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button