Crime

वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 227 गो तस्कर गिरफ्तार, 1056 गोवंश मुक्त

वाराणसी पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 2024 से अब तक 227 तस्करों को गिरफ्तार कर 1056 गोवंश मुक्त कराए हैं। 75 वाहन जब्त किए गए और गैंगेस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम व ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सख्त कार्रवाई हुई। इससे कानून व्यवस्था मजबूत हुई और अपराधियों में डर का माहौल बना है।

  • योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, गैंगेस्टर एक्ट से लेकर ऑपरेशन चक्रव्यूह तक सख्त कार्रवाई

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। विशेष रूप से गो तस्करी जैसे संगीन अपराधों पर सरकार पूरी सख्ती से नकेल कस रही है। वाराणसी पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ एक व्यापक और प्रभावी अभियान चलाते हुए साल दर साल बड़ी सफलता हासिल की है। वाराणसी पुलिस ने वर्ष 2024 से अब तक में 227 तस्करों को गिरफ्तार करके 1056 गोमाताओं को मुक्त कराया है। साथ ही हिस्ट्रीशीट खोल कर निगरानी, गैंगेस्टर एक्ट, गुंडा अधिनियम, ऑपरेशन चक्रव्यूह जैसी  कड़ी कार्यवाही की गई है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान वर्ष 2024 से 2026 तक (अब तक) पुलिस ने 227 गो तस्करों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही गो तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 75 वाहनों को जब्त करके तस्करों से 1056 से अधिक गो माताओं को सकुशल मुक्त कराया गया है।

उन्होंने बताया कि गो तस्कर लगातार अपना तस्करी का मार्ग और तरीका बदलते रहते हैं, जिससे पुलिस को उनके अपराध करने के तरीकों के बारे में हर बार सूचना अलग-अलग माध्यम से जुटानी पड़ती है। गो तस्करी के नए तरीके को समझना और उनके नेक्सस पर वार करने का काम लगतार चल रहा है।

“योगी सरकार गो तस्करों पर कहर बनकर टूटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल गो तस्करों में हड़कंप मच गया है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ है। यह अभियान योगी सरकार की सख्त मंशा और अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

गो-तस्करी को रोकने हेतु पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

1.  गैंगेस्टर अधिनियम- इस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 16 प्रकरणों में 57 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। गोवध में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगेस्टर अधिनियम के अंतर्गत उनके द्वारा अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही चल रही है।

2. पुलिस मुठभेड़ गो-तस्करी को रोकने हेतु चलायी जा रही चेकिंग के दौरान कुल 18 प्रकरणों में 35 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में घायल और गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ के आधार पर जानकारी में आये अभियुक्तों के विरुद्ध भी सम्पत्ति जब्तीकरण एवं अन्य कार्यवाही करायी जा रही है।

3. हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी- एचएस खोलकर निगरानी कराये जाने के अन्तर्गत कुल 38 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोल कर उन पर लगातार निगरानी करायी जा रही है।

4. गुण्डा अधिनियम- गुंडा अधिनियम के अन्तर्गत कुल 25 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हुई है।
5.आपरेशन चक्रव्युहः गो-तस्करों के विरुद्ध ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाकर सीमा के जिलों, प्रमुख हाईवे एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग एवं नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पशु परिवहन के लिए आवश्यक परमिट एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है।

जेवर एयरपोर्ट से पूर्वांचल को नई उड़ान: वाराणसी समेत कई जिलों के लिए बढ़ेगी कनेक्टिविटी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button