NationalSports

भारत बना टी20 विश्व कप चैंपियन: न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

अहमदाबाद में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की शानदार पारियां शामिल रहीं। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता, जबकि संजू सैमसन ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने।

  • संजू सैमसन, इशान किशन और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारियां, बुमराह के चार विकेट; पीएम मोदी ने दी बधाई

अहमदाबाद : संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के बाद जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) और अक्षर पटेल ( तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत लगातार दूसरी बार टी-20 विश्वकप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। जसप्रीत बुमराह को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। वहीं संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया।

256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड पर शुरु से ही बड़े स्कोर का दबाव दिखाई देने लगा। तीसरे ओवर में अक्षर पटेल ने फिन ऐलन (नौ) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रचिन रवींद्र (एक) का शिकार कर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। पांचवें ओवर में अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स (पांच) को बोल्ड कर दिया। आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या ने मार्क चैपमैन (तीन) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान एक छोर थामे विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे टिम साइफर्ट को वरूण चक्रवर्ती ने आउट कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया।

टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों दो चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 52 रनों की पारी खेली।13वें ओवर में अक्षर पटेल ने डैरिल मिचेल (17) को आउट कर अपना तीसरा विकेट झटका। डैरिल मिचेल ने अपनी पारी में 11 गेंदों का सामना किया और दो छक्के लगाये। 17वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने जिमी निशम (आठ) को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। इसी ओवर की अगली गेंद पर बुमराह ने मैट हेनरी (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर भारत की झोली में नौवां विकेट डाल दिया। सैंटनर ने 35 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 43 रन बनाये। 19वें अभिषेक शर्मा ने जैकब डफी (तीन) को आउटकर 159 रन पर न्यूजीलैंड की पारी का अंत कर दिया।

इसी साथ भारत ने 96 रनों से मुकाबला और टॉफी अपने नाम कर ली।भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिये। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वरुण चकव्रर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस मैच में चार विकेट लेने के साथ जसप्रीत बुमराह टी-20 विश्वकप में सबसे अधिक 40 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये है।

इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजूसैम तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन ठोक डाले। आठवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 52 रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन संजूसैमन के साथ दूसरे विकेट लिये 105 रनों की साझेदारी की। जिमी नीशम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया।

संजूसैमन ने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 89 रनों पारी खेली। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट कर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई। इशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली।19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों में एक चौका और एक छक्का उड़ाते हुए 18 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर कर रहे जिमी नीशम के ओवर में 24 रन ठोक कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया।

शिवम दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे।भारत दुनिया की पहली टीम है, जिसके नाम दो टी-20 मैचों में लगातार 250 से अधिक का स्कोर है। टी-20 मैचों में भी केवल सनराइजर्स हैदराबाद ऐसा कर चुकी है। यह टी-20 विश्व कप फाइनल में भी सर्वाधिक स्कोर है। इस मामले में भारत ने पिछले विश्व कप में बनाए गए अपने ही 176 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने तीन विकेट लिये। रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में जीत के बाद भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और पूरे टूर्नामेंट में टीम के कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की सराहना की।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में खिलाड़ियों को “चैंपियन” बताया और कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश को अपार गौरव दिलाया है। श्री मोदी ने लिखा, “आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह उल्लेखनीय जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाती है।”उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान टीम के दृढ़ संकल्प की भी प्रशंसा की और कहा कि खिलाड़ियों ने “पूरे टूर्नामेंट में असाधारण साहस” का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के अनुसार, इस जीत ने पूरे देश में जश्न का माहौल बना दिया है।

उन्होंने आगे कहा, “इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!”वैश्विक टी20 टूर्नामेंट में भारत की जीत राष्ट्रीय टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और देश-विदेश के क्रिकेट प्रशंसकों ने इसका जमकर जश्न मनाया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं और इसे विश्व क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित खिताबों में से एक माना जाता है।जीत के बाद राजनीतिक नेताओं, पूर्व क्रिकेटरों और प्रशंसकों से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई, जिनमें से कई ने प्रतियोगिता के दौरान टीम के सामूहिक प्रदर्शन और दबाव में दृढ़ता की प्रशंसा की।(वार्ता)

सीएम योगी ने दी देश व भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच में शानदार जीत पर देश के सभी नागरिकों और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “जयतु भारतम! आज फिर आसमान तिरंगा हो गया। 145 करोड़ भारतवासियों को हार्दिक बधाई। विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हृदयतल से अभिनंदन।

मोहद्दीपुर फ्लाईओवर हादसा: उमेश शर्मा के परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button