UP Live

दो बाईकों की जोलदार टक्कर में चार घायल तीन रेफर

आधे घंटे से तड़प रहे मरीजों को लेने नहीं पहुंची एंबुलेंस ग्रामीणों में आक्रोश

बभनी,सोनभद्र– थाना क्षेत्र के बभनी अंबिकापुर मुख्यमार्ग पर ब्लाक के पास दो बाईकों की ट्रक से पास लेते समय आमने-सामने भिडंत हो गई जिससे चार गंभीरत रुप से घायल हो पर स्थानीय लोगों की सूचना पर अपने मय हमराहियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिंहा ने ग्रामीणों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जिसमें तीन को गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया और एक का उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह पुत्र मुन्नालाल उम्र 25 वर्ष व दयाशंकर पुत्र संधारी उम्र 28 वर्ष का पैर फ्रैक्चर हो गया और राजेंद्र पुत्र रामप्रीत उम्र 26 वर्ष को हांथ में चोट आने के कारण तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफेर कर दिया गया वहीं शंकर उम्र 19 वर्ष निवासी अरझट को कुछ चोटें आई हैं जिनका उपचार चल रहा है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी की चिकित्सक डा. दिशा गुप्ता ने बताया कि सभी घायल नशे की हालत में थे।घटना स्थल पर आधे घंटे से फोन करने के बाद भी एंबुलेस नहीं पहुंची जिससे स्थानीय लोगों मे आक्रोश देखने को मिला।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button