UP Live

दिनेश अग्रहरि को पाक्सो कोर्ट का विशेष लोक अभियोजक बनाये जाने पर हर्ष

दुद्धी, सोनभद्र- वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा के कद्दावर नेता दिनेश अग्रहरि को शासन द्वारा जनपद न्यायालय के पॉक्सो कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक बनाये जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गयी।शासन द्वारा इसकी घोषणा होते ही श्री अग्रहरि के शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई देने की होंड़ मच गई।कचहरी में साथी वकीलों ने श्री अग्रहरि को माला पहनाकर एवं मिठाई बांटकर अपने – अपने खुशी का इजहार किया।अधिवक्ता श्री अग्रहरि ने कहा कि यह सब क्षेत्रवासियों के अपार स्नेह के कारण सम्भव हो पाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका कानून के दायरे में रहकर पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाया जायेगा।बधाई देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता नंदलाल, छोटेलाल,दिलीप पांडेय,मनोज मिश्रा,राकेश तिवारी,मोनू सिंह , सुमित सोनी,सुरेंद्र सिंह समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button