UP Live

शौचालय कोडिंग के दौरान प्रधान पति व सफाईकर्मी के बीच हुआ विवाद पहुंचा थाने

एफआईआर दर्ज कराने पर अड़ा सफाईकर्मी संघ

दुद्धी,सोनभद्र– विकास खंड क्षेत्र के कादल गांव में बुधवार को शौचालय कोडिंग को लेकर ग्राम प्रधान पति एवं सफाईकर्मी के बीच विवाद हो गया| इसको लेकर लामबंद हुए सफाईकर्मी शाम को संगठन के बैनर तले कोतवाली धमक पड़े| प्रधानपति पर शौचालय का फोटो लेने के समय पिटाई करने का आरोप लगते हुए पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ कारवाई की मांग की है| पुलिस ने प्रकरण की पड़ताल कर मामले में विधिक कारवाई का आश्वासन देकर सफाईकर्मियों को वापस भेजा|
इस बाबत कादल गांव का सफाईकर्मी धर्मनाथ सिंह ने बताया कि वह गांव में निर्मित शौचालय का कोडिंग करने एक लाभार्थी के घर पहुंचा| वहां शौचालय का फोटो ले ही रहा था कि अचानक प्रधानपति शिव प्रसाद मौके पर पहुंच कर बदसलूकी करने के साथ उसकी पिटाई करनी शुरू कर दिया| मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर प्रधानपति के चंगुल से उसे मुक्त कराया| वहां से निकलने के बाद वह प्रकरण की जानकारी संगठन के लोगों को देते हुए न्याय की गुहार लगाई| आनन फानन में दर्जनों की संख्या में एकत्र हुए सफाईकर्मीयों ने पीड़ित साथी को लेकर कोतवाली पहुंच,आरोपित के खिलाफ कारवाई की गुहार लगाने लगे| वही प्रकरण में आरोपित प्रधानपति शिव प्रसाद ने बताया कि गांव में कही कोई मारपीट की घटना नहीं हुई है| सबंधित सफाईकर्मी गांव के पंचायत भवन के लिए आवंटित भूमि पर कब्जा करने के फिराक मे है| आये दिन उसके द्वारा साजिश रचकर परेशान किया जाता है|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button