
सोनबरसा ग्राम पंचायत में खलील अंसारी नए कोटेदार चयनित
भलुअनी, देवरिया। ग्राम पंचायत सोनबरसा में चार महीने से खाली चल रही कोटे की दुकान के लिए गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में खुली बैठक आयोजित हुई। चार प्रत्याशियों में मतदान के आधार पर खलील अंसारी को 387 मतों से विजयी घोषित किया गया। प्रशासन और पुलिस की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई।
भलुअनी, देवरिया। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनबरसा में लंबे समय से खाली चल रही कोटे की दुकान के चयन को लेकर गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चार महीने से राशन की दुकान बंद होने के कारण ग्रामीणों को बहोर कोटे पर निर्भर रहना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मांग पर ब्लॉक प्रशासन ने नई चयन प्रक्रिया प्रारंभ की।
बैठक की अध्यक्षता एडीओ एजी अभिषेक त्रिपाठी द्वारा की गई। कोटे की दुकान के लिए चार उम्मीदवारों-खलील अंसारी, चंद्रप्रकाश यादव, अजय यादव और सोनमति देवी-ने आवेदन किया था। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मतदान के माध्यम से अपने पसंद के उम्मीदवार का चयन किया। मतदान परिणाम में खलील अंसारी को 387 लोगों का समर्थन मिला, जबकि अजय यादव को 232 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 155 मतों के अंतर से खलील अंसारी को सोनबरसा का नया कोटेदार घोषित किया गया।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई। मौके पर एडीओ एसबी ज्ञानप्रकाश सिंह, जेई एमआई हीरा कुमार वर्मा, सचिव सतेन्द्र यादव, सचिव संजय सिंह तथा कई ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्थानीय थाने के एसआई नरेन्द्र प्रसाद ने संभाली। उनके साथ कांस्टेबल राहुल यादव, कां. विजेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी विश्वकर्मा और वर्षा पाठक तैनात रहीं।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए कोटेदार के चयन से अब राशन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह निर्णय गांव के हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सरकारी कोटे की दुकान के चुनाव को लेकर हुआ गहमागहमी, नही हो सका चयन
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण: CM योगी ने दिए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री राहत कोष से एक वर्ष में इलाज के लिए दिए गए 1300 करोड़ः मुख्यमंत्री



