दुद्धी :संतशिरोमणि बाबा गणिनाथ मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
दुद्धी नगर के वार्ड नंबर एक में माँ काली मंदिर के सामने शंतशिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न इस अनुष्ठान में भक्तों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अनेक पदाधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से यह निर्माण समाज की एकता, श्रद्धा और समर्पण की मिसाल बनता जा रहा है। यह धर्मशाला भविष्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगी।
- दुद्धी में श्रद्धा, सहयोग और समर्पण का प्रतीक बना समाज का सामूहिक प्रयास – भूमि पूजन के साथ आरंभ हुआ निर्माण कार्य
दुद्धी (सोनभद्र)। नगर के वार्ड नंबर एक में स्थित माँ काली मंदिर के सामने शनिवार को संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न इस अनुष्ठान में नगर के श्रद्धालु, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संगठन के महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया कि मंदिर और धर्मशाला का यह निर्माण समाज के सामूहिक सहयोग, समर्पण और संगठन शक्ति की मिसाल है। जिस भावना से समाज के लोग एकजुट होकर इस कार्य में योगदान दे रहे हैं, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। यह परियोजना न केवल धार्मिक स्थल के रूप में, बल्कि दुद्धी नगर में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

निर्माण कार्य की देखरेख एक कमेटी द्वारा की जा रही है, जिसमें संरक्षक चेयरमैन कमलेश मोहन, कमल कानू, अनिल कुमार हलवाई, उमेश चंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता, अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष शंभुनाथ गुप्ता और विष्णु चंद, कोषाध्यक्ष जगतनारायण, आय-व्यय निरीक्षक अशोक कुमार, लीगल एडवाइजर देवेश मोहन एडवोकेट और आनंद एडवोकेट शामिल हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन समय-समय पर निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समाज के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए हर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि मंदिर और धर्मशाला केवल हलवाई समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे नगर और आसपास के लोगों के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। यहाँ भजन-कीर्तन, प्रवचन, सत्संग, विवाह संस्कार तथा सामूहिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल समाज की एकता, सहयोग और समर्पण की मिसाल बनकर उभरेगा।
निर्माण कार्य की सतत निगरानी धीरू, विजय कुमार अलबेला, अविनाश वाह वाह, दिनेश कुमार, अजीत कुमार, अजय (राजभोग), सचिदानंद सहित सक्रिय सदस्य कर रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य में चेयरमैन कमलेश मोहन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी, संतोष कुमार महामंत्री, नीरज बड़े बाबू, लल्लन बाबू बभनी, रमाशंकर बाबू (आयुष पेंट), दीपक कुमार अध्यक्ष, शंभुनाथ उपाध्यक्ष, धीरू, मनोज विंढमगंज, विजय अलबेला स्वीट्स, शैलेश कुमार (यूपी 64 ढाबा), अनुप राजभोग, यशवंत साइकिल शॉप, दिनेश पेंटर, राजेश अध्यापक, संतोष फैमिली रेस्टोरेंट, गोरखनाथ सहित अनेक लोगों ने आर्थिक और शारीरिक सहयोग प्रदान किया है।
यह धार्मिक परियोजना समाज की एकता और सहयोग का जीवंत उदाहरण बनती जा रही है। श्रद्धा और सेवा भाव से किए जा रहे इस कार्य से दुद्धी नगर न केवल धार्मिक दृष्टि से सशक्त होगा, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी नई दिशा प्राप्त करेगा। शंतशिरोमणि बाबा गणिनाथ जी के आशीर्वाद से यह मंदिर और धर्मशाला आने वाले समय में क्षेत्र के लिए आस्था और प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बनेगा।
अगहनी मास में भगवान विष्णु का स्नान, तुलसी पूजन और गीता पाठ से मिलता है अद्भुत पुण्य



