UP Live

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ के माध्यम से राज्य सरकार कर रही है प्राचीन परंपरा का पुनर्प्रतिष्ठापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म परम्परा का प्रतीक है, जो शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन की स्मृति में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपोत्सव के माध्यम से इस गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित कर विश्व समुदाय को अयोध्या की दिव्य महिमा से परिचित करा रही है।

दीपोत्सव पर निषाद और मलिन बस्ती में दीपावली मनाएंगे मुख्यमंत्री योगी

“दीपावली पूजन 2025 : लक्ष्मी–गणेश आराधना का शुभ समय, विधि और पूर्ण कथा”

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button